फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: एमपी के मंडला में बड़ा हादसा, पुल से बाइक नीचे गिरी, चार लोगों की मौत; परिजनों में कोहराम

Sun, 22 Mar 2026 12:30 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला जिले में जर्जर पुल पर गड्ढे से टकराकर बाइक नीचे गिर गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। सभी पाउड़ी से भैंसवाही जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जर्जर पुल से मोटरसाइकिल गिरने के कारण चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे भैंसवाही गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


बिछियाडांडी थाना प्रभारी अनीता कुडापे ने बताया कि चारों युवक पाउड़ी से भैंसवाही गांव जा रहे थे, तभी पुल पर बने गड्ढे से बाइक टकरा गई। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल नीचे जा गिरी।

पढे़ं:  आईबी के रिटायर्ड अधिकारी को जालसाजों ने ठगा, परिचित का घरेलू सामान बेचने के नाम पर जाल में फंसाया

हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार नरेटी (24), संतलाल उइके (23), शिवम यादव (25) और गंगाराम (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें