फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मंदिर में घुसने के लिए बताया गृहमंत्री का रिश्तेदार, गार्ड के रोकने पर हुआ विवाद

Thu, 23 Sep 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शख्स खुद को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का रिश्तेदार बता रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद व्यक्ति की पहचान की गई लेकिन उसकी पहचान गलत थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल चलन है कि हर कोई बड़े नेता या किसी रसूखदार का रिश्तेदार बताता है और अपना काम निकालता हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में देखने को मिला यहां एक शख्स मंदिर में घुसने के लिए खुद को गृहमंत्री का दामाद बताने लगा।

विज्ञापन


दरअसल, खजराना गणेश मंदिर का खुलने का समय 6 बजे का है। लेकिन वो आदमी सुबह 5:00 बजे ही आ गया है और मंदिर में घुसने की कोशिश करने लगा। लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने उसे रोका तो विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद युवक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी और युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की सूचना पर युवक को पकड़ा है।  युवक का नाम अतुल तिवारी निवासी मथुरा कॉलोनी इंदौर का है। शख्स खुद को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का रिश्तेदार बता रहा था।  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद व्यक्ति की पहचान की गई। पता चला कि उसने अपनी पहचान गलत बताई थी। इसके बाद अतुल तिवारी पर केस दर्ज किया गया है और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें