फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: ग्वालियर-चंबल को बड़ी रेल सौगात, कैलारस-बीरपुर नए ब्रॉडगेज रेलखंड का लोकार्पण; बढ़ी कनेक्टिविटी

Tue, 18 Aug 2026 07:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कैलारस-बीरपुर के 56 किमी ब्रॉडगेज रेलखंड का लोकार्पण हुआ। तीन ट्रेनों की विस्तारित सेवा शुरू की गई। नई रेल सुविधा से ग्वालियर-चंबल में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सरकार ने श्योपुर तक रेल विस्तार और क्षेत्रीय विकास को गति देने की बात कही।

विज्ञापन
रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में रेल विकास को नई गति मिली है।  कैलारस और बीरपुर स्टेशन के बीच नए रेलखंड का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर  तीन नई गाड़ियों की विस्तारित सेवा का भी हरी झंडी दिखाई गई। 

विज्ञापन


क्षेत्र के विकास की नई संभावनाओं का द्वार
इस मौके पर  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा कि कैलारस से बीरपुर तक मेमू सेवा का विस्तार ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए केवल एक नई रेल सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। इस नई रेल सेवा से बीरपुर, सबलगढ़ और आसपास के गांवों के निवासियों के लिए ग्वालियर सहित अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन सरल हो जाएगा।  ग्वालियर-श्योपुरकला रेल परियोजना के आगे बढ़ने से क्षेत्र के गांव और शहर आपस में बेहतर तरीके से जुड़ेंगे, जिससे कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। 

भारतीय रेल का आधुनिकीकरण और विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह दिन ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो क्षेत्र की आकांक्षाओं, विकास की संभावनाओं और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है।उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश को वर्ष 2026-27 में रेलवे विकास के लिए लगभग ₹15,188 करोड़ का प्रावधान किया गया है, और राज्य में लगभग ₹1.18 लाख करोड़ की रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 80 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: 1 हजार 750 लीटर घी जप्त, गुजरात से मप्र भेजा, कीमत 6 लाख 80 हजार रुपए

उन्होंने ग्वालियर-श्योपुरकला आमान परिवर्तन परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह लगभग 188 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जिसकी लागत लगभग ₹3,128 करोड़ है। कैलारस-बीरपुर के 56 किलोमीटर आमान परिवर्तित ब्रॉडगेज रेलखंड का उद्घाटन इस व्यापक परियोजना की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। 

मध्य प्रदेश की केंद्रीय भूमिका और भविष्य की योजनाएं
केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने मध्य प्रदेश की रेल मानचित्र में केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में वर्तमान में पांच वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। पिछले 10 वर्षों में राज्य में 222 किलोमीटर नई रेल लाइनें, 1200 किलोमीटर मल्टी-ट्रैकिंग और 707 किलोमीटर गेज परिवर्तन की परियोजनाएं पूरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन और परियोजना निगरानी के लिए ड्रोन और जीपीएस ट्रैकर्स जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग भी शुरू किया गया है, जो भारत में पहली बार किया गया है।

केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह सौगात लंबे समय से प्रतीक्षित थी।  कैलारस से बीरपुर तक आमान परिवर्तन का कार्य मध्य प्रदेश, विशेषकर ग्वालियर-चंबल अंचल के विकास में एक नया अध्याय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रेल कनेक्टिविटी शीघ्र ही श्योपुरकलां तक पहुंचेगी और भविष्य में कोटा तक इसके विस्तार की योजना क्षेत्र के विकास को और व्यापक बनाएगी।
विज्ञापन


विकास की मुख्यधारा से जुड़ाव
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड के आमान परिवर्तन के लिए क्षेत्रवासियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया है, और आज उनकी वर्षों पुरानी आकांक्षा पूरी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें