मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट भाषण देते वित्त मंत्री जयंत मलैया
मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने प्रदेश बजट-2018 बुधवार को विधानसभा में पेश किया। बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया गया है।
बजट भाषण की मुख्य बातें:
* बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 37,498 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
* खेलों के विकास के लिए 224 करोड़ रुपये
* पुलिसकर्मियों के लिए फैमिली क्वार्टर विकसित करने के लिए 240 करोड़ रूपये
* ग्रामीण इलाकों में साफ पीने के पानी के लिए 2,986 करोड़ रुपये
* शहरी इलाकों में शुद्ध पेय जल के लिए 697 करोड़ रुपये
* राज्य में सीवर नेटवर्क के विकास के लिए 11,932 करोड़ रुपये
* आयुष के लिए बजट में 438 करोड़ रुपये आवंटित किए गए
* राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के लिए 1,175 करोड़ रुपये
* बजट में 3,000 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया
* 'सर्व शिक्षा अभियान' के लिए 3,109 करोड़ रुपये
* 700 नए हाई स्कूल और 480 नए उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थापित करने का लक्ष्य
* महिलाओं और बाल कल्याण के लिए 3,722 करोड़ रुपये
* सिंचाई के विकास के लिए 10,928 करोड़ रुपये
* 6 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे
* कृषि क्षेत्र के लिए 37,000 करोड़ रुपये
* स्मार्ट सिटी के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये
* बजट में उर्जा क्षेत्र के लिए 18,072 करोड़ रुपये का आवंटन
* 2 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई क्षेत्र में लाने का लक्ष्य
* वित्तीय वर्ष में 532 नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य
* भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन सेवाओं को शुरू करने का लक्ष्य
* राज्य में सड़कों के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये
* मत्स्य पालन विकास के लिए 91.89 करोड़ रुपये का आवंटन
* बजट में पशुपालन के लिए 1,038 करोड़ रुपये का आवंटन