फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर: शराब के विवाद में आदिवासी युवक की गला दबाकर हत्या, कुएं में फेंका शव, गांव में तनाव, 3 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 03:54 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद 35 वर्षीय आदिवासी युवक की मौत से बिगौड़ी गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तीन लोगों पर मारपीट और गला दबाकर हत्या के बाद शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शराब के विवाद में आदिवासी युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगौड़ी में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद एक आदिवासी युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया मृतक की पहचान भैयावन कोल (35) पिता रामाश्रय कोल, निवासी बिगौड़ी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भैयावन कोल देर शाम घर से बाहर निकला था। इसी दौरान गांव में शराब पीने के दौरान उसका अफसर खान और उसके अन्य साथियों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर, उसे कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों को मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद कुएं से युवक का शव बाहर निकाला गया।

शव मिलने से गांव में फैली सनसनी
कुएं में युवक का शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा सहित दो थाना प्रभारियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। गांव में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस मौके पर निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में गर्भवती तक नहीं पहुंच पाई एम्बुलेंस: चारपाई आई काम, बच गई जान, देखें वीडियो

पोस्टमार्टम को लेकर असहमति
घटना के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को लेकर सहमत नहीं थे। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल बताए जा रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पूरे क्रम और हत्या के पीछे के विवाद के कारणों की जानकारी जुटा रही है पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस बल तैनात है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें