मैहर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मां शारदा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शुक्रवार दोपहर केजेएस आवासीय परिसर में आयोजित सनातन संवाद कार्यक्रम में वे धर्म और आध्यात्मिकता पर विचार रखेंगे। सुरक्षा में 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को मां शारदा की पावन नगरी मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मां शारदा के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मैहर में आयोजित होने वाले सनातन संवाद कार्यक्रम को लेकर उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम से पहले मां शारदा मंदिर में दर्शन-पूजन को उनके दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। उनके आगमन के बाद अब लोगों की निगाहें सनातन संवाद कार्यक्रम पर टिकी हैं।
कार्यक्रम में मैहर सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।
पढे़ं: कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का ट्रैप, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; पहले लिए थे 10 हजार