फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News : गलत परिणाम आया तो छात्रों ने कर दी तालाबंदी, महाविद्यालय प्रशासन को सौंपा मांग पत्र, जानिए मामला

Tue, 21 Jan 2025 06:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

गलत परीक्षा परिणाम आने के कारण छात्रों ने महाविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। अभाविप के छात्रों द्वारा किए गए इस आंदोलन में छात्रों ने जमकर हंगामा किया और महाविद्यालय प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर जिले के अमरपाटन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हंगामा देखने को मिला। परिषद ने यहां घंटों तक ताला बंद करके रखा। इस संबंध में छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा परिणाम गलत होने के कारण छात्रों द्वारा यह आंदोलन किया गया है। साथ ही जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने संबंधी मांग पत्र भी महाविद्यालय प्रशासन को सौंपा गया है। इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों का यह प्रदर्शन समाप्त हो गया। 

विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद के छात्र अमरसिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष के जो रिजल्ट अब तक नहीं आए हैं, उन्हें शीघ्र जारी करवाने, महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों के आवागमन पर रोक लगाने और महाविद्यालय की अन्य समस्याओं को दूर करने संबंधी 10 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्दी ही मांगें पूरी नहीं की गईं तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।

महाविद्यालय में तालाबंदी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने तत्काल पुलिस बल को वहां तैनात किया और सड़क अवरुद्ध न करने की हिदायत भी दी। घंटों चले इस प्रदर्शन को पुलिस ने समझाइश देकर खत्म करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें