फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: सिविल अस्पताल अमरपाटन का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, दी कई सौगातें

Thu, 09 Jan 2025 09:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

आज यानी गुरुवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल मैहर जिले पर थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मैहर माता मंदिर में दर्शन कर मां शारदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल अपने एक दिवसीय प्रवास पर मैहर जिले पर थे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल भवन का निरीक्षण करते हुए कई सौगात दी हैं, जानिए क्या हैं वो सौगातें।

विज्ञापन


एक दिवसीय प्रवास पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल मैहर जिले पर थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मैहर माता मंदिर में दर्शन कर मां शारदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कटनी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वापस से मैहर के लिए रवाना हुए। कई जगह कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया, जिसके बाद रीवा जाते वक्त सिविल अस्पताल अमरपाटन का निरीक्षण कर नवीन भवन का जायजा लिया।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने दी कई सौगातें
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अस्पताल की कमी को देखते हुए कई सौगातें दी हैं। उप मुख्यमंत्री ने बातचीत में बताया कि सिविल अस्पताल अमरपाटन लिफ्ट सुविधा, ब्लड बैंक, नवीन मोर्चरी भवन, स्टॉफ क्वॉटर अगले चार महीने में डॉक्टर की पदस्थापना जैसे सौगात अमरपाटन वाशियों को दी। इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आमजन ने खुशी जाहिर कर आभार जताया है।
विज्ञापन


जगह-जगह जमकर हुआ स्वागत
उप मुख्यमंत्री के अमरपाटन आगमन की खबर के बाद से ही कार्यकर्ता में उत्साह का माहौल था। जगह-जगह उप मुख्यमंत्री का स्वागत देखने को मिला। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में मैहर धावा बाइपास में चाय पर चर्चा के साथ स्वागत किया गया। इसके साथ ही स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें