फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Cylinder Price: सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, कहा- बहनों को हजार रुपये देकर गैस से वसूल रहे 1,500

Sat, 04 Mar 2023 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने कहा कि आज सब लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। खासकर महिलाएं इससे जूझ रही हैं। रसोई गैस के दाम काफी बढ़ गए हैं और खाद्य पदार्थ भी महंगे हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी कहां हैं, आज उन्हें हर महिला ढूंढ़ रही है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर महिला जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ती हुई महंगाई और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर शनिवार को महिला जिला कांग्रेस कमेटी ने मिशन चौक पर सिलेंडर उठाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईरानी यूपीए सरकार में रसोई गैस के थोड़े से दाम बढ़ने पर विरोध करने सड़क पर उतर जाती थीं, वे अब कहां हैं। वहीं, प्रदर्शनकारी महिलाओं ने लाडली बहना योजना को भी महिलाओं के साथ छलावा बताया है।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि आज सब लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। खासकर महिलाएं इससे जूझ रही हैं। रसोई गैस के दाम काफी बढ़ गए हैं और खाद्य पदार्थ भी महंगे हैं। इसे लेकर आज हम महिला कांग्रेस रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर सड़क पर उतरे हैं।

लाडली बहना योजना पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गैस का दाम बढ़ाकर और एक हजार रुपये देना, ये कहां की योजना है। अब वो स्मृति ईरानी कहां चली गई हैं जो महंगाई का विरोध करती थीं। आज देश की हर महिला उनको ढूंढ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें