फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'आज रोटी पर थोड़ा ज्यादा मक्खन लगा दिया', CM मोहन यादव की सिंधिया पर टिप्पणी से गूंजे ठहाके

Sun, 05 Jul 2026 09:09 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

सार

शिवपुरी में अदाणी समूह की 2500 करोड़ रुपये की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की एक बात से माहौल ठहाकों से गूंज गया। 
विज्ञापन
शिवपुरी में सीएम मोहन यादव ने सिंधिया की तारीफ की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी के पाली गांव में नेशनल हाईवे-27 के किनारे अदाणी समूह की करीब 2500 करोड़ रुपये की डिफेंस फैक्ट्री का शिलान्यास किया गया। इस मेगा प्रोजेक्ट में गोला-बारूद, अत्याधुनिक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस इक्विपमेंट का निर्माण होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांगों का जिक्र करते हुए मुस्कुराते हुए कहा कि आज महाराज की आवाज कुछ अलग ही नजर आई। जैसे मां खाना परोस रही हो और रोटी पर ज्यादा ही मक्खन लगा, आनंद आ गया। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद अतिथियों के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच भी ठहाके गूंज उठे। इस चुटीले अंदाज ने कुछ देर के लिए कार्यक्रम का माहौल हल्का और खुशनुमा बना दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में प्रस्तावित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर कहा कि यह परियोजना देश की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिवपुरी बनेगा भारत का नया डिफेंस हब, 2500 करोड़ की फैक्ट्री में बनेंगे मिसाइल, हथियार और गोला-बारूद

शिवपुरी को मिली कई नई सौगातें
मुख्यमंत्री ने शिवपुरी के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि शिवपुरी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए  120 करोड़ की लागत से 14 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी यूनिट शुरू की जाएगी। खोड़ में नया कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय खोला जाएगा। सुभाषपुरा को नई तहसील बनाया जाएगा। पिछोर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जब भी युद्ध होगा, शिवपुरी से हथियार जाएंगे। यहां से गोला-बारूद जाएगा। यहां के हथियार दुश्मन का सीना चीरेंगे। यहां के युवाओं की मेहनत से बने गोला-बारूद दुश्मन को परास्त करेंगे। सिंधिया ने कहा कि इस फैक्ट्री से न केवल देश की सैन्य ताकत बढ़ेगी, बल्कि शिवपुरी के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे और जिला रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। 

अदाणी समूह का बड़ा निवेश
अदाणी समूह के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि शिवपुरी में बनने वाला यह संयंत्र अत्याधुनिक रक्षा उपकरण और मिशन रेडी मिसाइलों के निर्माण का प्रमुख केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि समूह का यह निवेश केवल उद्योग लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश के युवाओं, रोजगार और भविष्य में निवेश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें