फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सारिका घारू को किया सम्मानित, विज्ञान में अभिरूचि बढ़ाने मिला सम्मान

Sun, 10 Apr 2022 04:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की सारिका घारू को विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने नागपुर स्थित निवास पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ सारिका घारू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की सारिका घारू को विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने नागपुर स्थित निवास पर सम्मानित किया। एसोसियेशन फॉर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इन बेसिक साइंस एजुकेशन नागपुर ने सारिका घारू को इस सम्मान के लिए चुना था। इस अवसर पर बच्चों को विज्ञान से जोड़ने वाले सुरेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एआरटीबीएसई के सचिव सुरेश अग्रवाल ने कहा कि सारिका को यह सम्मान बच्चों तथा आम लोगों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लोकप्रियकरण में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए तथा विज्ञान के प्रति अभिरूचि बढ़ाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया है। सम्मान कायर्क्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नवाचारों की जानकारी। उन्होंने सारिका घारू को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें