मध्यप्रदेश में महानिदेशक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को इसके आदेश जारी किए।
इसके साथ ही विवादों में घिरे विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम और एसटीएफ पुरुषोत्तम शर्मा और ईओडब्ल्यू के विशेष पुलिस महानिदेशक केएन तिवारी को हटा दिया गया था।
विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम के पद पर राजेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। वह अभी संचालक लोक अभियोजन हैं। अब यह पद पुरुषोत्तम शर्मा संभालेंगे।