फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: राज्य सरकार 9 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेगी, 7 मार्च से शुरू होगा सत्र

Thu, 24 Feb 2022 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 9 मार्च को अपना बजट प्रस्तुत करेगी। पहले 8 मार्च को बजट पेश करने की तारीख तय थी। अब इस दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। बजट में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की झलक दिखेगी।
 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा की तरफ 15वीं विधानसभा मार्च 2022 सत्र में बैठकों की सामान्य सूची जारी की गई। बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें 13 बैठकें होंगी। बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार के एक साल के काम और आगामी वित्तीय वर्ष का रोडमैप रखा जाएगा। इसके अगले दिन 8 मार्च और 10 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। वहीं, 9 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। सरकार ने पहले ही बजट को लेकर विशेषज्ञों से सुझाव लिए हैं।
विज्ञापन

 
इस बार सरकार चाइल्ड बजट लेकर आ रही है। इसमें बच्चों के लिए किए जाने वाले प्रावधानों का अलग से विवरण होगा। यानी विभाग अनुसार बच्चों की योजनाओं को लेकर अलग से जानकारी होगी। इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। वहीं, इस बार विधानसभा में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसके चलते विधानसभा में अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अन्य व्यक्तियों का प्रवेश सीमित ही रखने की बात कही जा रही है।
 
विधानसभा का 12 और 13 को शनिवार और रविवार होने के चलते अवकाश रहेगा। वहीं, शुक्रवार 18 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। अगले दिन शनिवार होने से सदन बैठक नहीं होगी। 20 मार्च को रविवार रहने से अवकाश रहेगा। 22 मार्च को रंगपंचमी की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें