फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कैशलेस लेन-देन सिखाने में जुटी शिवराज सरकार

Wed, 14 Dec 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार राज्य में कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विशेष ट्रेनिग देने के निर्देश दिए हैं। कृषि उपज मंडियों में किसानों की सुविधा के लिये कैशलेस व्यवस्था अपनाने हेतु निरंतर ट्रेनिग देने और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालकराकेश श्रीवास्तव ने सभी अपर संचालक, संयुक्त संचालक, उप संचालक और अध्यक्ष एवं सचिव कृषि उपज मण्डी समितियों को यह निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


निर्देश में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद प्रदेश की मण्डियों में किसानों को सुगम भुगतान और वाणिज्य गतिविधियों को निर्बाध जारी रखने के विभिन्न कैशलेस उपायों के परिणामों को देखते हुए किसानों को इस संबंध में प्रशिक्षित किया जाये और उन्हें जागरूक बनाने का अभियान निरंतर रखा जाये। प्रबंध संचालक ने प्रशिक्षण के लिये बैंक, वित्तीय संस्थाओं और प्रबंधकीय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने को कहा है। निर्देश में कैशलेस में होने वाले व्यवहार की संख्या और मात्रा का प्रगति प्रतिवेदन देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि राज्य शासन ने मंडियों में किसानों को नि:शुल्क भण्डारण की सुविधा की अवधि भी 16 दिसम्बर से बढ़ाकर 31 मार्च, 2017 कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें