मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर रविवार रात को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आधी रात में थानों का औचक निरीक्षण किया। जहां कमियां मिली उनको सुधार के निर्देश दिए गए।
मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कुछ दिन पहले सीहोर के एक थाने का औचक निरीक्षण किया था। जहां उन्होंने खामियां पकड़ी थी। इसके बाद उन्होंने रविवार को प्रदेश के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को एक थाने का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए थे। रविवार को प्रदेश में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों ने थानों का निरीक्षण किया। जहां कुछ थानों में कर्मचारियों के अनुपात में बैठक व्यवस्था नहीं मिली, जिनके लिए प्रारुप तैयार कर भिजवाने के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये। वहीं, थानों में कुछ ही जगहों पर कूलर की व्यवस्था थी, जिसके कारण गर्मियों में कार्य करने में असुविधा होना पाया गया। थानों में पार्किंग एवं जप्तशुदा वाहनों को रखने हेतु जगह की कमी पाई गई, जिनके लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजने केस संबंध में निर्देश दिये गये।
पुलिस आयुक्त भी निकले रात में
रविवार रात को भोपाल पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर, पुलिस उपायुक्त जोन-1 सांई कृष्ण थोटा, पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्रृद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त जोन-4 विजय खत्री ने थाना का औचिक निरीक्षण किया। इसी तरह पूरे प्रदेश में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों ने थानों का निरीक्षण किया।
तीन बिंदुओं पर निरीक्षण
थाना स्टाफ – रात्रि ड्यूटी में सभी थानों पर ड्यूटी हेतु लगाये गये अधिकारी कर्मचारी उपस्थित मिले, जो साफ एवं स्वच्छ वर्दी धारण किये पाये गये। कुछ थानों पर रात्रि में रिपोर्टकर्ता नहीं पाये गये। थाने पर संधारित रिकार्ड एमएलसी, पीएमएलसी रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एसीसीटीएनएस पोर्टल आदि को चेक किया गया । रिकॉर्ड दुरुस्त पाये गये। टीटी नगर थाने के अपराध रजिस्टर में कुछ नई प्रविष्टियां इंद्राज नहीं पाई गई। थानों की आधारभूत संरचनाओं में सभी थानों में सीसीटीएनएस सुचारु रूप से संचालित हो रहा था। जिसमें कनेक्टिविटी भी अच्छी पाई गई। थाने साफ सुथरे पाये गये, शौचालय पानी की आपूर्ति के साथ साफ और कार्यात्मक पाए गए।