फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसा; तीन युवकों की मौत, एक गंभीर; सेफ्टी वॉल से टकराई तेज रफ्तार कार

Mon, 28 Feb 2022 01:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सेफ्टी वॉल से तेज रफ्तार कार के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक 17 वर्षीय लड़का घायल है। 
 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा-दमुआ रोड पर सोमवार तड़के करीब 5 बजे भीषण हादसा हुआ। झिरीघाट में टर्निंग पॉइंट की सेफ्टी वॉल से एक तेज रफ्तार आ रही कार टकरा गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक 17 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि शव कार में फंस गए थे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें निकाला जा सका। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। तीनों मृतकों के नाम तुषार तामधे (24 वर्ष), प्रदीप ओखड़े (23) और दीपक दामधे (25) बताए जाते हैं। इनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। दमुआ पुलिस थाना प्रभारी हेमंत बाबरिया ने बताया कि ये लोग महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा के रहने वाले हैं। वे पचमढ़ी के महादेव मेला जा रहे थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें