फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: भोपाल में कोहेफिजा की जमीन के मामले में शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान को हाईकोर्ट से राहत

Fri, 10 Dec 2021 06:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

वीआईपी रोड पर रैलिंग और फुटपाथ बनने से जमीन तक जाने का रास्ता बंद हो गया था। इसके विरोध में सैफ और उनकी मां शर्मिला टैगोर ने हाईकोर्ट में रिव्यू याचिका लगाई है। 
विज्ञापन
सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने  फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और उनके बेटे सैफ अली खान को कोहेफिजा की बेशकीमती जमीन के मामले में राहत दी है। वीआईपी रोड पर रैलिंग और फुटपाथ बनने से शर्मिला और सैफ की भोपाल के कोहेफिजा स्थित जमीन पर पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। इस मामले में अपना पुराना आदेश रद्द करते हुए हाईकोर्ट ने रिव्यू याचिका स्वीकार कर ली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आरवी मलिमठ और जस्टिस अतुल श्रीधरन की बेंच इस मामले में जल्द ही विस्तृत फैसला सुनाएगी।  
विज्ञापन


दरअसल, यह मामला कोहेफिजा के खसरा नंबर 80 की जमीन का है। यह जमीन शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान के नाम पर है। प्रशासन ने वीआईपी रोड के दोनों तरफ रैलिंग और फुटपाथ बना दिए हैं। इससे शर्मिला और सैफ की जमीन तक पहुंचने के रास्ते बंद हो गए हैं। इसी को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। उस पर हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही यह भी कहा था कि जमीन मालिकों को इस मामले में सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल करने का अधिकार है। हालांकि, सैफ और शर्मिला ने इस आदेश के खिलाफ अपील की, जो खारिज हो गई थी। इसी वजह से इसी साल जून में हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल की गई थी। शुक्रवार को चीफ जस्टिस की बेंच ने पुराने आदेश को निरस्त किया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आरके पंचौली ने पक्ष रखा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें