फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: राष्ट्रपति सुबह वन नेशन, वन हेल्थ प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम

Sat, 28 May 2022 11:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार सुबह कुशाभाऊ भवन में वन नेशन वन हेल्थ प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे। रविवार सुबह राष्ट्रपति राजधानी से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भोपाल में दो कार्यक्रम में शनिवार को होंगे शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार सुबह कुशाभाऊ भवन में वन नेशन वन हेल्थ प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे। रविवार सुबह राष्ट्रपति राजधानी भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शनिवार सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आरोग्य भारती के वन नेशन, वन हेल्थ सिस्टम इज नीड ऑफ ऑवर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे राष्ट्रपति नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमिपूजन करेंगे। रविवार सुबह राष्ट्रपति उज्जैन के लिए रवाना होंगे। वहां बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और आयुर्वेद सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद इंदौर जाकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रपति के दौरे के चलते भोपाल में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क तिराहा-पुराना कंट्रोल रूम तिराहा, पीएचक्यू तिराहा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला सामान्य यातायात दोपहर 3.30 बजे से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य जीप/ कार डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, जिंसी धर्मकांटा होकर पुराने भोपाल की ओर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। इसी तरह से पुलिस मुख्यालय तिराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूप होकर गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुराना मछलीघर तिराहे से गांधी पार्क तिराहे की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राष्ट्रपति राजभवन रात्रि विश्राम करेंगे। इसको लेकर राजभवन के आसपास के तीन किमी के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 2 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें