फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश संकट: कांग्रेस का दावा- बागी और निर्दलीय ही नहीं, भाजपा विधायक भी हमारे संपर्क में

Wed, 11 Mar 2020 10:23 AM IST
Priyesh Mishra एएनआई, भोपाल
विज्ञापन
शोभा ओझा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने दावा किया है कि वह विधानसभा के पटल पर बहुमत साबित कर देंगे। उनके पास बागी और निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा के भी कई विधायकों का समर्थन है।

विज्ञापन




मध्यप्रदेश कांग्रेस की नेता शोभा ओझा ने दावा किया कि हमारे पास पूरे विधायक हैं और हम विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर देंगे। हमारे पास नंबर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगलूरू गए बागी विधायक भी कांग्रेस के साथ हैं। 

शोभा ओझा ने दावा किया कि भाजपा के विधायक भी हमारे टच में हैं। इसके अलावा कुल चार निर्दलीय विधायक हैं, चारों हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि जो विधायक सिंधिया के साथ गए हैं वो भी हमारे साथ हैं क्योंकि वो समझ रहे हैं कि एक व्यक्ति की महत्वकांक्षा के चलते उन सबके भविष्य दांव पर हैं। 
विज्ञापन


जनसंघ सिंधिया के घर से पैदा हुआ, अब राजा-महाराजा के दिन गए: कांग्रेस विधायक
वहीं कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहेगी, कमलनाथ की सरकार रहेगी। 16 तारीख को देखिएगा जितने नंबर थे उतने ही रहेंगे। सब वापस आएंगे। जाने दीजिए उन्हें (सिंधिया), पुराना इतिहास है, जनसंघ उन्हीं के घर से पैदा हुआ था। अकेले जाने से कुछ नहीं होता, अब राजा-महाराजा के दिन गए।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गिनाए सिंधिया को दिए पद 
सिंधिया पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करके लिखा, 'सिंधिया जी की 18 साल की राजनीति में कांग्रेस ने

  • 17 साल सांसद बनाया
  • 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाया
  • मुख्य सचेतक बनाया
  • राष्ट्रीय महासचिव बनाया
  • यूपी का प्रभारी बनाया
  • कार्यसमिति सदस्य बनाया
  • चुनाव अभियान प्रमुख बनाया
  • 50+ टिकट, 9 मंत्री दिये

फिर भी मोदी-शाह की शरण में?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें