मध्यप्रदेश पुलिस ने राजधानी भोपाल से हवाला ट्रांजेक्शन के आरोप में दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों व्यपारियों के पास से 80 लाख रुपये बरामद किए हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि इन पैसों को मुंबई ले जाने की तैयारी चल रही थी।
मुखबिरों ने पुलिस को सुचना दी थी कि दो व्यापारी लाखों रुपये मुंबई ले जाने की तैयारी में हैं। पुलिस ने बताया कि छापेमारी में बरामद लगभग सभी नोट 500 रुपये के हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यापारियों से पूछताछ चल रही है।
पढ़ें: मध्यप्रदेशः महिलाओं की पुलिस भर्ती के लिए सरकार ने 'घटाई' लंबाई
Madhya Pradesh: Bhopal police arrested two businessmen for Hawala transactions, seized Rs 80 lakh in cash pic.twitter.com/8WX79SFjk2— ANI (@ANI) October 13, 2017