मध्यप्रदेश से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला टीकमगढ़ जिले का है, जहां पुलिस पर किसानों की पिटाई करने और फिर उन्हें निर्वस्त्र करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जिले के किसान सूखा, बिजली और पानी की समस्या के चलते प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एनएचआरसी ने मध्यप्रदेश सरकार को इस मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस में चीफ सेक्ट्रेटरी और पुलिस डीजी दोनों से अगले चार हफ्तों में जवाब मांगा गया है। किसानों का मानना था कि इससे प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेगा और मामले का हल निकाला जा सकेगा। किसानों की मांग थी कि सरकार उन्हें फसल खराब होने का मुआवजा दे।
Issued notices to Chief Secretary and the Director General of Police, Madhya Pradesh calling for a report in matter within four weeks: NHRC— ANI (@ANI) October 6, 2017
पढ़ें: भांग के लेप से किया जा रहा है 'महाकाल' का बचाव
मौके पर मौजूद किसानों का आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले तो उन्हें पीटा और फिर पुलिस स्टेशन ले गए। वहां किसानों के कपड़े उतरवा दिए गए।