फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या का खुलासा, पार्टी नेता ने ही रची थी साजिश

Fri, 01 Feb 2019 12:05 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मनोज ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों राजनीतिक व्यक्तियों की हत्या के तीनों मामलों में भाजपा के लोगों की भूमिका ही सामने आई है। बड़वानी जिले में भाजपा के बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या का खुलासा भी हो गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक यांगचेन डी भूटिया ने बताया कि ठाकरे की हत्या भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद राठौड़ और उसके बेटे ने कराई थी। पुलिस ने बाप-बेटे समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते पखवाड़े राज्य के मालवा-निमाड़ इलाके के मंदसौर, रतलाम व बड़वानी जिले में हत्या की तीन वारदातें सामने आई थीं। इनको लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था। पुलिस के अनुसार मनोज ठाकरे की हत्या में राजनीतिक द्वेष की बात सामने आ रही है। ठाकरे की वजह से वरिष्ठ नेता राठौड़ का प्रभाव पार्टी में कम हो रहा था। 

इसी वजह से राठौड़ ने ठाकरे को रास्ते से हटाने के लिए बिस्टान के अनिल नामक शख्स को पांच लाख में सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डी भूटिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि ताराचंद, उसके बेटे दिग्विजय और अनिल सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें