फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में मिला ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट बीए.2, 16 लोग पाए गए संक्रमित...कोरोना के 2665 नए मरीज, चार की मौत

Mon, 24 Jan 2022 12:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बीए.2 के 16 मरीज मिले हैं। इनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। यह ऐसा वैरिएंट है जो बहुत तेजी से फैलता है। उधर कोरोना के भी 2665 नए मरीज मिले हैं। चार मौते भी हुई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब इंदौर से चिंताजनक खबर आई है। इंदौर में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बीए.2 के 16 मरीज मिले हैं। इनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। यह ऐसा वैरिएंट है जो बहुत तेजी से फैलता है। उधर कोरोना के भी 2665 नए मरीज मिले हैं। चार मौते भी हुई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बीए.2 की दस्तक हो गई है। 16 लोग इससे  संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें छह बच्चे हैं। माना जाता है कि यह वैरिएंट सबसे तेज गति से फैलता है। इस कारण अब चिंता बढ़ने लगी है। अरबिंदो अस्पताल के चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी के मुताबिक नए वैरिएंट ओमिक्रॉन बीए.2 से संक्रमित चार मरीजों के फेफड़ों पर 15 से 40 फीसदी तक असर पड़ा है। इनमें एक बच्ची भी है। इनमें से तीन को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। यह बात भी सामने आई है कि बूस्टर डोज लगवाने वालों के फेफड़ों पर काफी कम असर है। 

12 मरीज अस्पताल में भर्ती
इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल में मिले ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बीए.2 के मरीजों में 17 वर्षीय किशोर के फेफड़ों में 40 प्रतिशत इंफेक्शन है। दो मरीज आईसीयू में है। डॉ. भंडारी के मुताबिक जब ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट आया था तब वह बी1.1.529 था। फिर यह वैरिएंट रोटेट होकर बी1.2 हुआ। यह 6 जनवरी से बी1.2 ही था और तब फेफड़ों पर असर बिल्कुल नहीं हो रहा था। अब 16 मरीज ऐसे आए हैं  जिनमें फेफड़ों में संक्रमण है। इससे संक्रमित 12 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।  चार मरीजों में दूसरा पुराना वैरिएंट बी1 मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें