फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में नामांकन के आखिरी दिन जुटेंगे 10 केंद्रीय मंत्री, बढ़ाएंगे भाजपा उम्मीदवारों का हौसला

Fri, 09 Nov 2018 11:16 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा इस दिन को अपनी सियासी ताकत दिखाने के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के 50 से ज्यादा उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल करेंगे। खास बात ये है कि नामांकन के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 10 केंद्रीय मंत्री तमाम जगहों पर अपने उम्मीदवारों की हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान जहां भोपाल, राजगढ़ और विदिशा में प्रत्याशियों का साथ देंगे वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर में मौजूद होंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह खरगौन में पर्चा दाखिल होते वक्त उम्मीदवारों के साथ रहेंगे। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सतना में, नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में, प्रभात झा गुना, छिंदवाड़ा में हंसराज अहीर, सागर में बाबुल सुप्रियो, धरमपुरी में कैलाश विजयवर्गीय, होशंगाबाद में उमा भारती, और मंदसौर में मुख्तार अब्बास नकवी के मौजूद रहने की खबर है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। आज नामांकन का आखिरी दिन है। उम्मीदवार 14 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें