फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में हादसा: अलीराजपुर में तेज रफ्तार बस नदी में गिरी, तीन की मौत, 28 घायल

Sun, 02 Jan 2022 11:24 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर

सार

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिससे बस पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और मेलखोदरा नदी में गिर गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अलीराजपुर से गुजरात के छोटा उदेपुर जा रही बस नदी में गिर गई। हादसा सुबह 6 बजे चांदपुर गांव के पास हुआ, जो जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 28 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरने वालों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। 

विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिससे बस पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और मेलखोदरा नदी में गिर गई। मरने वालों में एक साल के बच्चे के अलावा 48 वर्षीय कैलाश मेड़ा और 46 वर्षीय मीराबाई शामिल है। घायलों में तीन यात्री गुजरात के रहने वाले हैं। कलेक्टर मनोज पुष्प ने एसपी के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि घायलों का उचित उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें