मध्यप्रदेश के नीमच में एक व्यक्ति को अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जिसके बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने कई मौकों पर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा है कि इस मामले के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़ित बच्ची ने चाइल्ड लाइन काउंसर को फोन किया। जिसके बाद पता चला कि बच्ची की मां उसे तीन साल पहले ही छोड़ के जा चुकी है। उसका पिता एक मजदूर के रूप में काम करता है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता रात में शराब पीकर आता था और उसके बाद अपनी बेटी का यौन शोषण करता था।