फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुनव्वर राणा को मंत्री ने बताया कलंक, कहा- राणा देश और समाज के लिए कैंसर

Sat, 29 Jan 2022 02:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तर प्रदेश में वोटिंग के पहले चरण से पहले नया विवाद सामने आया है। प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा ने कहा है कि योगी सरकार लौटी तो वह पलायन करेंगे। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने इसके लिए राणा को कलंक बताया है।  
विज्ञापन
विश्वास सारंग ने मुनव्वर राणा पर हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रसिद्ध शायर को कलंक बताया। साथ ही देश और समाज के लिए कैंसर बताया है। दरअसल, राणा ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लौटी तो वे पलायन कर देंगे। यूपी में 10 फरवरी को वोटिंग का पहला चरण होगा।  
विज्ञापन


मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, मुनव्वर राणा जैसे देशद्रोही जिन्होंने हर समय इस देश में विभक्ति की, धर्म से धर्म को लड़ाने की और जाति विभेद करने की ही बात कही है। ऐसे लोग कलंक है। समाज पर ऐसे लोगों का केवल और केवल कुप्रभाव पड़ता है। यदि मुनव्वर राणा यह बात कर रहे हैं तो वह 5 साल उत्तर प्रदेश में कैसे रहे। उत्तर प्रदेश में भी 5 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। वहीं इस देश में भी पिछले सात-आठ सालों से भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है। उन्होंने कहा, ऐसे पाकिस्तान परस्त और तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाने वाले लोग इस देश और समाज के लिए कैंसर जैसे हैं।

राणा ने ये कहा था
उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे बयानों का दौर भी चालू हो गया है। पलायन के मद्दे पर बोलते हुए शायर मुनव्वर राणा ने कहा कि, वर्तमान सरकार पलायन-पलायन रट रही है, लेकिन भाजपा सरकार में मुसलमानों में इतना खौफ है कि कोई बोल नहीं सकता है। अगर फिर भी ओवैसी की मदद से भाजपा की सरकार आ जाती है तो हमें यहां रहने की जरूरत नहीं है, मैं यहां से पलायन कर लूंगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें