फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

Fri, 21 Aug 2020 08:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
गोपाल भार्गव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने शुक्रवार को खुद इस बात की जानकारी ट्विट के जरिए दी। इसके अलावा उन्होंने वीडियो पोस्ट कर भी इसकी जानकारी दी। बता दें कि गोपाल भार्गव मध्यप्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) मंत्री हैं।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'नमस्कार साथियों, मेरी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, एहतियात के तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं, विगत सप्ताह में मेरे संपर्क में आए सभी साथीगण भी अपनी जांच कराए एवं होम-क्वारंटीन हो जाएं।'
 

इसके अलावा उन्होंने कहा, 'मैंने अपना तथा अपने परिवार और नजदीकी स्टाफ का कोरोना टेस्ट, एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कराया है, जिसमें मेरी शुरूआती रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि विगत एक सप्ताह में मेरे सपर्क में आए हुए सभी साथीगण होम क्वारनटीन हो जाएं तथा अपनी जांच कराएं। जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा हेतु आपके बीच 
विज्ञापन

पुन: उपस्थित होऊंगा।'
 


राज्य में अब तक छह मंत्री कोरोना पॉजिटिव
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अब तक छह मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरविंद भदौरिया (सहकारिता मंत्री), तुलसी सिलावट (जल संसाधन मंत्री), रामखेलावन पटेल (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री), विश्वास सारंग (चिकित्सा शिक्षा मंत्री) और मोहन यादव (उच्च शिक्षा मंत्री) शामिल हैं। हालांकि, ये सभी उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें