फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मार्च से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, सोशल मीडिया पर तारीख बढ़ने की अफवाहें

Fri, 13 Mar 2020 03:26 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा - फोटो : File
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट बीच विधानसभा का बजट सत्र 16 मार्च से शुरू होगा। सोशल मीडिया में विधानसभा सत्र की तारीख आगे बढ़ने की अफवाहें चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसी किसी भी खबर से इनकार किया है।

विज्ञापन


कमलनाथ ने किया बजट सत्र टालने से इनकार
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोनावायरस के कारण मध्यप्रदेश के बजट सत्र को टालने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में 16 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। 

कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र सौंपकर भाजपा की शिकायत की। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है वे गृह मंत्री अमित शाह से बेंगलुरु में बंधक विधायकों को मुक्त कराने के लिए कहें।
विज्ञापन


सिंधिया ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद शुक्रवार को राज्यसभा के लिए पर्चा भरा। सिंधिया के पर्चादाखिला के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें