फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: जनपद अध्यक्ष पर बंटी भाजपा, डबरा में नरोत्तम मिश्रा को सिंधिया समर्थक इमरती देवी की चुनौती

Wed, 27 Jul 2022 01:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। ग्वालियर के डबरा जनपद में तो बीजेपी में ही समर्थकों की खींचतान शुरू हो गई है। यहां पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गढ़ में इमरती देवी अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे का अध्यक्ष बैठाने 18 समर्थकों को लेकर दिल्ली पहुंच गई है। इसे नई बीजेपी और पुरानी बीजेपी की वर्चस्व की लड़ाई कहा जा रहा है।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। ग्वालियर के डबरा जनपद में तो बीजेपी में ही दो फाड़ हो गई है। नए-पुराने में पार्टी के नेता बंट गए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गढ़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आई इमरती देवी अपने खेमे का अध्यक्ष बिठाने की कोशिश में है। वह 18 समर्थकों को लेकर दिल्ली पहुंच गई है। इसे नई-पुरानी बीजेपी में वर्चस्व की लड़ाई कहा जा रहा है।
विज्ञापन

 
डबरा जनपद का चुनाव गुरुवार को होना है। यहां के 25 में से 18 सदस्यों को लेकर पूर्व मंत्री और लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी दिल्ली पहुंच गई हैं। उनका अपने समर्थकों और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वीडियो भी सामने आया। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा के गुट में हलचल बढ़ गई। कुछ समय पहले तक जनपद पंचायत में गृहमंत्री का ही वर्चस्व रहने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब सिंधिया खेमे में 18 सदस्य पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि सिंधिया खेमे से ही गुरुवार को डबरा जनपद का अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
 
मिश्रा के इलाके में सिंधिया का रसूख
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद से बीजेपी के कई नेताओं के क्षेत्र में उनकी पैठ मजबूत हुई है। इसमें अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हो गए हैं। सिंधिया खेमे का रसूख भी बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि नरोत्तम मिश्रा इस पर क्या दांव चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें