फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्या सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान के घर किया रात्रिभोज

Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
रात्रिभोज करते शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश वापस पहुंच गए हैं। यहां वह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे। यहां तीनों नेताओं ने साथ भोजन किया।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी से 18 साल पुराना नाता तोड़ 11 मार्च को भाजपा में शामिल हुए। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही करीब 18 माह से नाराज चल रहे सिंधिया भाजपा में शामिल होते ही उन्हें राज्यसभा का टिकट दे दिया गया। 
 

सिंधिया शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकन

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से भोपाल से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।इसी दिन मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को होली के जश्न के अवसर पर सिंधिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जो सिंधिया को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर गए।

इसके बाद सिंधिया ने अपने इस्तीफे को सार्वजनिक किया था। उनके समर्थक 22 विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी, जिनमें छह मंत्री भी शामिल थे। इससे कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें