मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की ही तरह होमगार्ड के जवानों और एसडीईआरएफ के जवानों को भी ड्यूटी के दौरान फ्री नाश्ता-भोजन मिलेगा। पुलिस और होमगार्ड के जवानों में यह एक बड़ा अंतर था। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि गृह विभाग ने इसके लिए 25-25 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रावधान बजट में करने का फैसला किया है।