फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: तेज बारिश के साथ गिरे ओले, चार की मौत सात घायल

Sun, 11 Feb 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
ओले
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। राज्य के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले पड़े। वहीं बारिश के साथ बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


भिंड के मक्षंड गांव में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जिसकी पहचान 42 वर्षीय इदल सिंह के रूप में हुई है। वहीं डबरा के डीपारा थाना इलाके के ग्राम डिरौलीपार में मोतीराम पिता राजाराम कुशवाह की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।  
विज्ञापन

भोपाल
दूसरी और मुरैना के जोरा के तिलोआ गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। ओरछा के पास लाडपुरा गांव में बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रामपाल बुंदेला निवासी नेगुवा, मंगल सिंह केवल और घनश्याम केवट निवासी लाडपुरा के रूप में हुई है। राज्य के  भोपाल, ग्वालियर, नरसिंहपुर, डबरा, भिंड और ओरछा सहित आप-पास के इलाकों में बारिश हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें