फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के वादों के बाद किसानों ने कर्ज जमा करने में की कटौती

Sun, 25 Nov 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं एसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बनती है तो किसानों का दो लाख तक कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इस भाषण के बाद से प्रदेश में किसानों ने कर्जा जमा करने में कटौती शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इण्डिया के हवाले से ये खबर दी गई है। स्पेशल ड्यूटी अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले छह महीने में प्रदेश में किसानों के कर्ज जमा करने में 10 प्रतिशत की कमी आई है। मैं ये नहीं कहूंगा कि कांग्रेस ने जो किसानों से कर्ज माफ करने की बात कही उसकी वजह से किसान कर्ज जमा नहीं कर रहे हैं। 

दीक्षित ने आगे कहा कि प्रदेश के किसानों की फसलें अच्छी हुई हैं और उन्हें भवंतर योजना के तहत भी मदद मिली है फिर भी कर्ज जमा करने में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक राष्ट्रीयकृत बैंक में डीजीएम रैंक अधिकारी ने कहा कि वे इस गिरावट के पीछे कारणों के बारे में वो अभी निश्चित नहीं हैं। अभी चुनाव का समय है इसी लिए कुछ नहीं कहा जा सकता। चुनाव के नतीजे की प्रतीक्षा करेते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी अपनी रैलियों में लगातार वादे कर रहे हैं कि प्रदेश में सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इस वादे को कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में भी जगह दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी लाइन के किसान नेताओं ने स्वीकार किया है कि नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले किसानों ने गांधी की घोषणा के बाद ऐसा कर्ज जमा करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें