फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री ने मदरसों से की अपील, कहा- रोज फहराएं तिरंगा

Sat, 23 Sep 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विजय शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के राज्य शिक्षा मंत्री विजय शाह ने राज्य के मदरसों से अपील की है कि बच्चों में देशभक्ति जगाने के लिए वह रोज तिरंगा फहराएं और राष्ट्रगान गवाएं। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने 15 अगस्त के मौके पर सभी मदरसों में तिरंगा फहराने और तिरंगा रैली का आयोजन करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के 20वें स्थापना दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने मदरसों से स्कूल विभाग द्वारा जारी सभी नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा, 'स्कूल रोज तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्रगान गाते हैं। मेरी मध्यप्रदेश के सभी मदरसों से अपील है कि वह भी ऐसा ही करें। मुझे नहीं लगता की इसमें किसी को कोई दिक्कत होगी।'

पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, मदरसों के बच्चों का भी आधार अनिवार्य

मंत्री ने इस मौके पर बोर्ड को बधाई दी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले शाह ने सतना जिले में स्कूल के बच्चों को जय हिंद कहने को कहा था। उन्होंने कहा था कि बच्चे स्कूल में होने वाली हाजिरी के दौरान 'यस सर' की जगह पर अब 'जय हिंद' बोलेंगे। यह फरमान सभी स्कूलों में 1 अक्टूबर से लागू होगा।
विज्ञापन

  Jaise schoolon mein roz Tiranga fehraya jaata hai, guzarish hai saare madarson mein roz Tiranga fehraya jaaye, rashtragaan ho: Vijay Shah pic.twitter.com/iKYX0ZDyzh — ANI (@ANI) September 23, 2017

  Main samajhta hoon ispe kisi ko aapatti hona bhi nahi chahiye aur hai bhi nahi: Vijay Shah, MP Education Minister — ANI (@ANI) September 23, 2017


इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि देशप्रेम के बारे में स्कूलों में जरूर बताना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्कूल में प्यार, भाईचारा और देशभक्ति सब कुछ सीखाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें