फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के डीजीपी का बयान, कहा- अपहरण के लिए 'लड़कियों की आजादी' जिम्मेदार

Sun, 07 Jul 2019 11:53 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के डीजीपी वीके सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के डीजीपी वीके सिंह ने लड़कियों की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अपराधों पर आयोजित जागरूकता के एक कार्यक्रम में डीजीपी ने कहा कि आजकल लड़कियां स्वतंत्र ज्यादा हो रही हैं। इसके साथ ही ऐसे मामले भी अधिक हुए हैं, जिसमें वह घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट होती है किडनैपिंग की।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा, एक नया ट्रेंड आईपीसी 363 के रूप में देखने को मिल रहा है। लड़कियां स्वतंत्र ज्यादा हो रही हैं। स्कूल और कॉलेजों में वे जा रही हैं। वहां उनका दूसरों लड़कों के साथ सामना हो रहा है, इंटरेक्शन हो रहा है, यह भी एक सच्चाई है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ऐसे मामलों में यह वृद्धि देखने को मिली है कि लड़कियां घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट किडनैपिंग की होती है।' डीजीपी के इस बयान का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसे लेकर सिंह के खिलाफ काफी तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। लोगों ने उनके इस बयान की निंदा की है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें