फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: देवास में अतिक्रमण हटाने के विरोध में महिला ने खुद को लगाई आग

Thu, 30 Jul 2020 11:49 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के विरोध में महिला ने खुद को लगाई आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक महिला ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। बताया गया है कि महिला 20 फीसदी झुलस गई। उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन




देवास के अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम वहां से अतिक्रमण हटाने गए थे, लेकिन महिला ने इसका विरोध करते हुए खुद को आग लगा ली। महिला को इस घटना में चोटें आई हैं और उसे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

वहीं, महिला के पति ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों द्वारा उसकी जमीन से सड़क निकालने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे लेकर विरोध किया गया। दूसरी तरफ, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम पर हुए हमले में पटवारी घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


इस घटना के संबंध में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें