फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : गोवंश की तस्करी के आरोप में भीड़ ने की एक व्यक्ति की पिटाई

Mon, 22 Jul 2019 09:00 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कथित तौर पर गोवंश की तस्करी करने को लेकर एक व्यक्ति को पीटने का मामला सामने आया है। घटना जबलपुर के कटनी की है जहां रविवार को भीड़ ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


एएसपी संदीप मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने 30 गोवंश को ले जा रहे ट्रक को कब्जे में लिया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हम इसकी पूरी जांच करेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे। 
 


बता दें कि शुक्रवार को नीमच जिले में भीड़ ने मोर चोरी के आरोप में एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। यह घटना नीमच जिले के मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत गांव लसूड़िया आतरी गांव में हुई जहां भीड़ ने एक व्यक्ति की जान ले ली। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना में ग्रामीणों ने मोर चुराने आए चार चोरों को देखा। इसमें से तीन चोर भागने में कामयाब हो गए, जबकि एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। पिटाई से युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें