फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 43 नए मामले, कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 615 हुई

Tue, 14 Apr 2020 11:23 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 615 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


इनमें से सोमवार को छह और मरीजों की इस बीमारी से मरने की पुष्टि हुई। इसके बाद इस महामारी से प्रदेश में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से इंदौर में 35, उज्जैन में छह, भोपाल में चार, खरगोन में तीन और देवास एवं छिंदवाड़ा में एक-एक शामिल हैं।

इंदौर से मिली रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर इंदौर में अब तक सर्वाधिक 328 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 22 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोविड-19 के पिछले 24 घंटों में तीन नए पॉजिटिव मामले आए हैं। इसी के साथ भोपाल में इस महामारी की चपेट में आए मरीजों की संख्या बढ़कर अब 142 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर एवं भोपाल के अलावा उज्जैन में 24 कोरोना वायरस संक्रमित हैं, जबकि 17 खरगोन में, 15 होशंगाबाद में, 14-14 मुरैना एवं बड़वानी में, 13 विदिशा में, 10 जबलपुर में, छह ग्वालियर में, पांच खंडवा में, चार-चार छिंदवाड़ा, देवास एवं रायसेन में, तीन श्योपुर में, दो-दो सतना, शिवपुरी एवं धार में और एक-एक मरीज बैतूल, सागर, शाजापुर, मंदसौर एवं रतलाम में हैं।

कोरोना संक्रमित एक मरीज दूसरे राज्य का है। मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 23 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में से 51 मरीज अब स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

50 मरीजों के मरने एवं 51 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद अब प्रदेश में कुल 514 एक्टिव संक्रमित मरीज रह गए हैं, जिनमें से 500 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है, जबकि 14 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें