फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: प्रदेश में 319 नए मरीज मिले, अस्पताल में भर्ती 179 मरीज में से 30 गंभीर

Mon, 28 Feb 2022 02:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना के 319 नए मरीज मिले है। एक्टिव मरीजों की संख्या 3449 है। प्रदेश के अस्पताल में 179 मरीज भर्ती है। इनमें से 30 मरीज गंभीर है। 
विज्ञापन
प्रदेश में 319 नए मरीज मिले - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काबू में आ चुकी है। रविवार को पूरे राज्य में 60 हजार 794 जांच की गई, जिसमें 329 नए मरीज मिले है। वहीं, 721 मरीज ठीक हुए है। अभी एक्टिव मरीज तीन हजार 449 है। 

मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 179 मरीज भर्ती है। इनमें से 30 मरीज गंभीर है। भोपाल के अस्पताल में 50 में से 20 और इंदौर में भर्ती 21 में से 3 मरीज गंभीर है। राहत की बात यह है कि रविवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 38 हजार 907 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 24 हजार 731 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 727 मरीजों की जान जा चुकी है। 

7 जिलों में कोई नया केस नहीं 

विज्ञापन

प्रदेश के 7 जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है। इसमें सीधी, सिंगरौली, सतना, रतलाम, दतिया, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर शामिल है। बुरहानपुर जिले में कोई एक्टिव केस भी नहीं है। 

सिर्फ 9 जिले में 10 से ज्यादा केस 
प्रदेश में अब सिर्फ 9 जिलों में 10 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे है। इसमें भोपाल में सबसे ज्यादा 61 मरीज मिले है। इसके अलावा बालाघाट 12, होशंगाबाद 12, इंदौर 13, जबलपुर 12, रायसेन 19, सीहोर 19, शहडोल 11, शिवपुरी 19 नए मरीज मिले है। इसके अलावा नए संक्रमित मिलने वाले जिलों में 10 से कम मरीज मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें