फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ने लगे केस, 24 घंटे में सामने आए 690 नए केस

Wed, 23 Feb 2022 11:59 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के केस में फिर बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को 521 नए कोरोना केस मिले थे, जो मंगलवार को बढ़कर 690 हो गए। एक्टिव केस 5,629 रह गए हैं। 
 
विज्ञापन
एमपी कोरोना केसेस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में सरकार ने कोरोना नियंत्रण को लेकर लागू सभी पाबंदियां हटा दी हैं। इस बीच, कोरोना के नए केस भी बढ़ने लगे हैं। सोमवार को 521 नए कोरोना केस सामने आए थे, जो मंगलवार को बढ़कर 690 केस हो गए। राहत की बात यह है कि लगातार पांचवें दिन केस एक हजार से कम आए। 
विज्ञापन


मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रदेश में 690 नए केस मंगलवार को सामने आए हैं। वहीं, 1,231 लोग रिकवर हुए हैं। इसे मिलाकर एक्टिव केस 5,629 रह गए हैं। मंगलवार को 67 हजार 315 सैम्पल लिए गए, जिनमें संक्रमण दर 1.03 प्रतिशत हो गई है। पुलिस विभाग में इस समय 62 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को तीन पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, यह ध्यान देने लायक है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यह कहते हुए कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियों को हटा दिया था कि प्रदेश मे संक्रमण दर 1 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। यह बात अलग है कि मंगलवार को यह दर फिर 1 प्रतिशत से अधिक हो गई। 
विज्ञापन


भोपाल में सबसे अधिक नए केस
भोपाल अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां मंगलवार को 94 नए केस सामने आए, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके बाद 74 नए केस इंदौर में सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि बडवानी, भिंड, सिंगरौली जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश में अब एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां कोई एक्टिव केस नहीं हो। कुछ दिन पहले बुरहानपुर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें