पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हुए तो कांग्रेस में खलबली मच गई। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस ने उन पर ऐसी टिप्पणी कर दी, जो बेहद शर्मनाक थी। हालांकि, इस मामले में विवाद बढ़ा तो कांग्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बावजूद उस ट्वीट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कही यह बात
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जितिन प्रसाद की तुलना कूड़े और भाजपा की तुलना कूड़ेदान से की। साथ ही, पार्टी छोड़ने पर खुशी भी जाहिर की। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, 'जितिन प्रसाद के जाने से कांग्रेस खुश है। ये एक कूड़ा कूड़ेदान में डालने जैसी सामान्य प्रक्रिया है।' यह ट्वीट मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से किया गया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी कसा तंज
मध्यप्रदेश कांग्रेस की तरफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जितिन प्रसाद के जाने पर तंज कसा गया। पार्टी ने लिखा, 'जितिन प्रसाद का कांग्रेस छोड़ने के लिए धन्यवाद।' गौरतलब है कि जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश धौरहरा सीट से पूर्व सांसद हैं। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। बता दें कि जितिन प्रसाद एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो कई दशक से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहा था।
कांग्रेस को लगा है तगड़ा झटका
गौरतलब है कि जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, जितिन ने उस वक्त पार्टी का साथ छोड़ दिया, जब उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का कद बढ़ने के बाद जितिन को नजरअंदाज कर दिया गया। ऐसे में उन्होंने भाजपा का दामन थामने का फैसला कर लिया।