फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में पटाखों पर नहीं लगेगा बैन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एलान

Tue, 10 Nov 2020 08:17 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पटाखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में दिवाली के दिन पटाखों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि राज्य में पटाखों पर बैन नहीं लगेगा लेकिन चीनी पटाखे नहीं जलाए जाएंगे। 

विज्ञापन



दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश खुशियों का प्रदेश है। यहां पर हम खुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते। प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हां, लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध जरूर है। आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी मनाएं, पटाखे जलाएं और धूम-धाम से दिवाली मनाएं।
   

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में ही जानकारी दी कि देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखे ना जलाएं। अपने ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की कि पटाखे जलाते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखिएगा कि किसी भी देवी-देवता के तस्वीर वाले पटाखे न बेचें और न खरीदें। उस पर पूर्णत प्रतिबंध है। 
विज्ञापन

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिवाली के मौके पर छोटे-छोटे व्यापारी भाइयों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए मिट्टी से बने दीपक खरीदें, जितने भी स्थानीय उत्पाद हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। 

हालांकि एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में नौ नवंबर से 30 नवंबर तक पटाखे जलाने पर बैन लगा दिया है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार दिवाली पर वायु प्रदूषण रोकने और कोविड-19 के मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनजीटी ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें