फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय के बाद कमलनाथ ने उठाए एयर स्ट्राइक पर सवाल, बोले- तस्वीरें सामने आनी चाहिए

Tue, 05 Mar 2019 04:14 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों में की गई एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी केंद्र सरकार से सबूत सार्वजनिक करने की मांग की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'जो एयर स्ट्राइक हुई, उसको जो रूप-स्वरूप दिया गया, ये जनता को बताना चाहिए। इसके चित्र सामने आने चाहिए। कल वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हम तो टारगेट पर जाते हैं, वहां क्या था, क्या नहीं था, क्या हुआ, उससे मतलब नहीं है हमें।'

विज्ञापन


 



इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के बालाकोट में हुई भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवालों की झड़ी लगाई। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा है कि सवाल ना तो सत्ता का है और ना ही सियासत का। बल्कि सवाल उन मां और बहनों का है जिन्होंने अपने बेटों और भाइयों को खोया है। दिग्विजय ने कहा है कि मोदी जी को इनके सवालों का जवाब देना चाहिए। भाजपा सेना की सफलता को अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को 'दुर्घटना' कह दिया है। जिसके बाद भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था। सरकारी सूत्रों के अनुमान के मुताबिक, इस हवाई हमले में करीब 300 से आतंकी मारे गए थे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी जनसभा के दौरान एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे जाने की बात कही थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें