कोरोना संक्रमण की गंभीरता को कम करने के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 23 मार्च से टीका लगाया जाएगा। केन्द्र सरकार ने 16 मार्च से वैक्सीनेशन करने की तारीख तय की थी, लेकिन प्रदेश में प्रशिक्षण और तैयारियां पूरी करने के लिए टीकाकरण को फिलहाल स्थगित कर 23 मार्च से शुरू करने का फेैसला किया गया है।
मध्य प्रदेश टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि आगामी त्यौहारों होली, रंगपंचमी एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण और आवश्यक तैयारियों और कोविन पोर्टल पर आवश्यक संशोधन को ध्यान में रखते हुए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 22 मार्च तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 12 से 14 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा।
कोर्बिवैक्स वैक्सीन लगेगी
12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोर्बिवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसके लिए वर्ष 2008, 2009 और 15 मार्च 2010 तक जन्में सभी बालक/बालिकाएं पात्र होंगे।