मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी को उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। यहां मुख्यमंत्री चौहान सुबह 12:00 बजे नैनीताल जिले के हल्दवानी में उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रचार कार्यक्रम का शुभारंभ करेगें और दोपहर 2:20 बजे लालकुआं विधानसभा में डोर टू डोर प्रचार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
1 फरवरी को गोवा का चुनावी दौरा
उत्तराखंड के दौरे के अगले दिन सीएम शिवराज 1 फरवरी को गोवा के चुनावी दौरे पर रहेंगे। यहां शाम 4:25 बजे महलासा मंदिर, वर्ना में दर्शन करेंगे। इसके बाद सीएम चौहान, शाम 4:50 बजे डाबोलिम चुनाव क्षेत्र के, चिकालिम पंचायत हाल में भाजपा प्रत्याशी मौविन गोडिन्हो के साथ और शाम 6:30 बजे कॉर्टालिम निर्वाचन क्षेत्र के जुआरीनगर में, भाजपा प्रत्याशी नारायण नायक जी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।