फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र: नवविवाहिता पत्नी से दूर रहने को बनाई कोरोना संक्रमित होने की जाली रिपोर्ट, पति पर मामला दर्ज

Mon, 05 Jul 2021 03:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, इंदौर

सार

इंदौर के छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने सोमवार को बताया कि इस जालसाजी के खुलासे पर शहर की एक निजी प्रयोगशाला की शिकायत पर 26 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 469 (किसी फर्म की ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला हाल ही में दर्ज किया गया है। यह व्यक्ति नजदीकी कस्बे महू का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर में निजी समस्याओं के चलते 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी से कथित तौर पर दूर रहने के लिए खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जाली रिपोर्ट तैयार कराई। बाद में इसका खुलासा होने पर युवक यानी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

इंदौर के छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने सोमवार को बताया कि इस जालसाजी के खुलासे पर शहर की एक निजी प्रयोगशाला की शिकायत पर 26 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 469 (किसी फर्म की ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला हाल ही में दर्ज किया गया है। यह व्यक्ति नजदीकी कस्बे महू का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की फरवरी में शादी में हुई थी, लेकिन निजी समस्याओं के चलते उसने अपनी नवविवाहिता पत्नी से दूरी बना रखी थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन भी चल रही थी।
विज्ञापन

शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने इंदौर की एक निजी प्रयोगशाला की वेबसाइट से अन्य व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट डाउनलोड की और जालसाजी के जरिये इसमें अपना नाम लिख दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह जाली रिपोर्ट वॉट्सऐप के जरिये अपनी पत्नी तथा पिता को भेज दी और किसी को बिना बताए घर से गायब हो गया।

शुक्ला ने कहा कि आरोपी की जाली रिपोर्ट मिलते ही उसके परिजनों का माथा ठनका क्योंकि उसे कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे। बाद में परिजनों द्वारा निजी प्रयोगशाला से जानकारी लिए जाने पर इस व्यक्ति की जालसाजी का खुलासा हुआ।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विस्तृत छानबीन जारी है और आरोपी को ढूंढे जाने के बाद उसे नोटिस दिया गया है कि जांच में उसकी जब भी जरूरत होगी, वह पुलिस के सामने हाजिर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें