फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: साली की शादी में शामिल होने दिल्ली से आया जीजा निकला कोरोना संक्रमित

Thu, 28 May 2020 08:47 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
विज्ञापन
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में हर रोज कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार की लोगों से सावधानी बरतने की अपील का भी फायदा होते हुए नजर नहीं आ रहा है। लोगों की लापरवाहियों के चलते भी मामलों की संख्या अधिक हो रही है। 

विज्ञापन


ऐसा ही लापरवाही का मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में सामने आया, जहां एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के शामिल होने के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 105 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। दरअसल, छिंदवाड़ा के रामबाग में एक शादी का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने आया जीजा कोरोना संक्रमित था। 


शादी की रस्मों के दौरान ही पुलिस और प्रशासन की टीम वहां पहुंची और उन्होंने बताया कि दुल्हन का जीजा कोविड-19 से संक्रमित है तो शादी में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल ही लोगों की सूची बनाई। जिसमें पंडित, हलवाई, टैंट वाले समेत दूल्हा-दुल्हन के परिजन समेत 105 लोगों को क्वारंटीन कर दिया। बताया जा रहा है कि जीजा दिल्ली से शादी में शामिल होने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें