फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: नशे में थाने पहुंच भाजपा नेता ने किया हंगामा, सामाजिक दूरी की उड़ाई धज्जियां

Sat, 25 Apr 2020 02:40 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पूर्व महापौर सुभाष शर्मा - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के देवास जिले में भाजपा नेता और पूर्व महापौर सुभाष शर्मा आधी रात को एक गायब बछड़े की रिपोर्ट लिखवाने सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने न तो मास्क पहना था और न ही वह सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। साथ ही उन्होंने थाने पर जमकर हंगामा भी किया। 

विज्ञापन


थाने पहुंचने पर उन्होंने सवाल किया कि थाने के टीआई कहां हैं। इस पर उन्हें बताया गया कि वे अभी नहीं हैं, लेकिन 15 मिनट में यहां पहुंच जाएंगे। इस पर पूर्व महापौर भड़क गए और कहा कि लॉकडाउन के बीच टीआई अपने घर कैसे चले गए। वहां मौजूद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि ये बात नोट कर ली जाएं कि टीआई गायब हैं। लॉकडाउन में वह उज्जैन अपने घर चले गए हैं। 

इस दौरान उन्होंने थाने में जमकर बवाल किया। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि वह इतनी रात यहां क्यों आए हैं तो पूर्व महापौर ने कहा कि उनकी गाय का बछड़ा गुम हो गया था, उसकी ही रिपोर्ट लिखवाने आया हूं। 
विज्ञापन


इसी बीच एक पत्रकार ने पूछा कि लोग कह रहे हैं कि आप और आपके साथी नशे में हैं। इस पर वो बुरी तरह भड़क गए और कहा कि किसने नशा किया हुआ है। पत्रकारों ने पी रखी है। इस पर पत्रकार ने उनसे कहा कि आइए चल कर मेडिकल करा लिया जाए। 

पूर्व महापौर ने कहा कि चलो, मेरा मेडिकल करा लो। मैं मेडिकल करा लेता हूं। मैं परशुराम हूं, मुझे जगाओ मत। इसके बाद वहां से चले गए। वहीं, इस घटना को लेकर अफसरों ने जांच की बात कही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें