फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के अंतिम संस्कार करने श्मशान गए 50 से ज्यादा लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, 12 बेहोश

Tue, 03 Mar 2020 07:20 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
विज्ञापन
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा विकासखंड के एक गांव में श्मशान गए 50 से ज्यादा लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल हुए करीब 12 लोग बेहोश हो गए। बता दें कि लोग गांव की एक महिला का अंतिम संस्कार करने गए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छपारा विकासखंड के गोरखपुर गांव में सोमवार को एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान गए 50 से ज्यादा लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला किया था। हमले से घायल लोगों में से 12 बेहोश हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

छपारा अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयुष जैन ने बताया कि मधुमक्खी के हमले से घायलों का इलाज किया जा रहा है, सभी खतरे से बाहर हैं। शुगर लेवल की जांच और एंटीबायोटिक के साथ अन्य इलाज से सभी जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन


घायल हुए गोरखपुर गांव के सरपंच रामदयाल इड़पाचे, हरचंद डहेरिया, केसरी उइके इत्यादि ने बताया कि ग्रामीण आदिवासी परिवार की महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में मौजूद लोगों पर हमला करके डंक मारना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों का झुंड कहां से और कैसे आया यह कोई भी नहीं समझ सका।

सरपंच ने बताया कि अफरा तफरी के माहौल के बीच सभी मधुमक्खियों से बचने का प्रयास करते रहे। बाद में मधुमक्खियों के वहां से जाने के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें